नई दिल्ली। भारत एक नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना हो रहे हैं। वे ISS का दौरा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे और राकेश शर्मा के 1984 के मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे।
किंगदाओ में राजनाथ सिंह और पाक रक्षा मंत्री आमने-सामने, SCO के दो दिवसीय सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, लेकिन नहीं होगी द्विपक्षीय वार्ता
शुभांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर एक्सिओम-4 मिशन, अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से आज उड़ान भरेगा। यह अंतरिक्ष यान लगभग 28 घंटे की यात्रा के बाद गुरुवार शाम 4:30 बजे ISS से डॉक करेगा। सभी अंतरिक्ष यात्री ISS पर करीब 14 दिन बिताएंगे।
यह मिशन निजी एयरोस्पेस कंपनी एक्सिओम स्पेस द्वारा संचालित है। तकनीकी कारणों से यह मिशन पहले सात बार टाला जा चुका है। देरी की प्रमुख वजह लॉन्च व्हीकल में तकनीकी दिक्कतें और ISS के ज़्वेज़्दा मॉड्यूल में दबाव में बदलाव थीं। अब जब सभी तकनीकी जांच पूरी हो चुकी है, तो शुभांशु शुक्ला और Ax-4 मिशन दल उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।




