अजमेर के प्रसिद्ध यूट्यूबर दिलराज सिंह, जिन्हें “मिस्टर इंडियन हैकर” (Mr. Indian Hacker) के नाम से जाना जाता है, को 80 लाख रुपये की फिरौती की धमकी मिली है। यह धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर भेजी गई है।
Read Also- SCO बैठक में राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दू टूक, आतंकवाद पर लिया सख्त रुख
मिली जानकारी के अनुसार, दिलराज को एक ईमेल मिला है, जिसमें बिटकॉइन के माध्यम से फिरौती की मांग की गई है। मेल में लिखा गया है कि उन पर पिछले एक महीने से नजर रखी जा रही है। साथ ही, उनके परिवार और टीम को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। ईमेल में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने पुलिस को सूचना दी, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
Read Also- रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा: बस अलकनंदा नदी में गिरी, 1 की मौत, 11 लापता, रेस्क्यू जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए दिलराज ने तुरंत आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी एएसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच जारी है और साइबर सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है। दिलराज सिंह के यूट्यूब चैनल पर 45.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वे विज्ञान और फन हैकिंग से जुड़े वीडियो के लिए देशभर में लोकप्रिय हैं। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।




