क़िंगदाओ (चीन)। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वालों को कभी माफ नहीं करेगा। राजनाथ सिंह ने कहा, “शांति और समृद्धि, आतंकवाद के साथ संभव नहीं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए निर्णायक कार्रवाई ज़रूरी है।”
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा: बस अलकनंदा नदी में गिरी, 1 की मौत, 11 लापता, रेस्क्यू जारी
पाकिस्तान का नाम लिए बिना रक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को नीति का साधन बना चुके हैं और आतंकवादियों को पनाह देते हैं। उन्होंने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा, “द रेजिस्टेंस फ्रंट ने 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या की, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। यह समूह लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी है, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी घोषित किया है।” उन्होंने SCO देशों से आह्वान किया कि ऐसे दोहरे मानदंड अपनाने वाले देशों की आलोचना करने से पीछे न हटें। “शांति, सुरक्षा और विश्वास की कमी से निपटने के लिए आतंकवाद, कट्टरपंथ और उग्रवाद के खिलाफ एकजुट लड़ाई जरूरी है,” उन्होंने कहा।
रायपुर सूटकेस मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा: प्रॉपर्टी के लालच में वकील दंपती ने की थी बेरहमी से हत्या
राजनाथ सिंह ने बेलारूस को SCO का नया सदस्य बनने पर बधाई दी और मेजबान चीन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही है, जहां वैश्वीकरण धीमा पड़ रहा है और बहुपक्षीय प्रणालियाँ कमजोर हो रही हैं, जिससे महामारी के बाद की चुनौतियाँ और बढ़ गई हैं। भारत के रुख ने SCO मंच पर आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता को एक बार फिर मजबूती से रखा है।




