रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 18 सीटर यात्री बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। बस में कुल 18 यात्री सवार थे। अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सात लोग घायल हैं और 11 यात्रियों की तलाश जारी है। हादसा घोलथिर क्षेत्र के पास हुआ। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
अब ऑनलाइन होगी ट्रैफिक चालान की सुनवाई, छत्तीसगढ़ के हर संभाग में खुलेंगे वर्चुअल कोर्ट
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि राहत कार्य तेजी से जारी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आईजी नीलेश आनंद भरणे के अनुसार, बस हादसे की वजह तेज बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से रुद्रप्रयाग और केदारनाथ क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे नदी का बहाव काफी तेज है। फिलहाल बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और लापता यात्रियों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचने की अपील की है।




