कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए गैंगरेप केस ने राज्य को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया है। यह मामला अब 2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रेप और मर्डर केस की याद दिला रहा है, जब 8 और 9 अगस्त की रात एक सेकंड ईयर की छात्रा के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी।
गाजा पर इजरायली सेना ने बरसाए बम…भीषण हमले में गई कई जान..इधर रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लॉ कॉलेज रेप केस का मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा खुद एक साल पहले आरजी कर मामले में दोषियों को फांसी देने की मांग कर चुका था। सोशल मीडिया पर उसकी पुरानी फेसबुक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उसने लिखा था, “बलात्कारी को फांसी दी जाए, मुझे न्याय चाहिए, नाटक नहीं, मैं तुरंत न्याय चाहता हूं।”
मनोजीत मिश्रा की इस पोस्ट में न्याय की मांग और तत्काल कार्रवाई की बात कही गई थी, जो अब उसके खुद के अपराध में लिप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का कारण बन गई है। लोग इसे पाखंड और दोहरे चरित्र की मिसाल बता रहे हैं।
गौरतलब है कि 25 जून को लॉ कॉलेज परिसर में एक 24 वर्षीय छात्रा के साथ गार्ड रूम में गैंगरेप की वारदात हुई थी। अब तक इस मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा, दो अन्य छात्र प्रोमित मुखर्जी और जैद अहमद, तथा एक सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।
आरोप है कि मनोजीत ने छात्रा के साथ बलात्कार किया, जबकि अन्य आरोपी घटनास्थल पर मौजूद थे और उन्होंने किसी प्रकार की मदद नहीं की। मामले की जांच तेजी से चल रही है और प्रशासन पर कड़े कदम उठाने का दबाव बढ़ रहा है। यह मामला एक बार फिर महिला सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।




