राजौरी
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के केरी सेक्टर में रविवार को सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक पाकिस्तानी गाइड मोहम्मद आरिब अहमद (उम्र 22 वर्ष) को पकड़ लिया गया है। वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के कोटली जिले के निकियाल इलाके के डेटोटे गांव का निवासी है।
सेना के अनुसार, आरिब LoC पार कर आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रहा था। आतंकियों ने घने जंगल और कठिन पहाड़ी इलाकों का फायदा उठाकर सीमा पार करने की कोशिश की थी, लेकिन सेना की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। सेना की गोलीबारी के बाद अन्य आतंकी भाग निकले।
अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी, 26 हाईवा किये जब्त
सेना और BSF द्वारा खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। ऑपरेशन के दौरान सेना ने आरिब के पास से एक मोबाइल फोन और पाकिस्तानी मुद्रा भी बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ में आरिब ने यह स्वीकार किया कि वह पाकिस्तानी सेना की सहायता से जैश के आतंकियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करवाने आया था। उसने यह भी बताया कि आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मौजूद थे।
सेना अब आरिब से विस्तृत पूछताछ कर रही है और LoC पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। राजौरी और पुंछ जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है, ताकि किसी भी घुसपैठ को समय रहते रोका जा सके।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस ने शुरू की संगठनात्मक तैयारी, छत्तीसगढ़ के 4 नेता बनाए गए ऑब्जर्वर
इससे पहले 26 जून को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जैश का एक आतंकी मारा गया था। सुरक्षाबलों को वहां पिछले एक साल से 4 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना थी। लगातार चल रहे ऑपरेशनों से यह साफ है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल किसी भी आतंकी गतिविधि को लेकर पूरी तरह मुस्तैद हैं।




