Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ EOW ने दाखिल किया चौथा पूरक चालान

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ EOW ने दाखिल किया चौथा पूरक चालान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 30, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेशछत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने सोमवार को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ विशेष न्यायालय में चौथा पूरक चालान दाखिल किया। इस चालान में कवासी लखमा की घोटाले में अहम और सक्रिय भूमिका को विस्तार से दर्शाया गया है।

    ईओडब्ल्यू द्वारा पेश किया गया यह पूरक चालान करीब 1100 पन्नों का है, जिसमें से 66 पृष्ठों की समरी में पूरे प्रकरण का क्रमबद्ध ब्यौरा दिया गया है। दस्तावेजों और गवाहों के बयानों के आधार पर लखमा के खिलाफ लगाए गए आरोपों को मजबूत किया गया है।

    Read Also-  बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस ने शुरू की संगठनात्मक तैयारी, छत्तीसगढ़ के 4 नेता बनाए गए ऑब्जर्वर

    घोटाले में लखमा की केंद्रीय भूमिका का दावा
    चालान में यह उल्लेख किया गया है कि लखमा ने बतौर आबकारी मंत्री अपने पद का दुरुपयोग करते हुए शराब कारोबार से जुड़े कई फैसलों में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप किया। आरोप है कि उनके संरक्षण में अवैध शराब बिक्री और उससे जुड़ी आर्थिक अनियमितताओं को बढ़ावा मिला, जिससे राज्य को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

    जनवरी से जेल में बंद हैं कवासी लखमा
    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे दो बार पूछताछ की गई थी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 7 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर लिया गया और फिर 21 जनवरी से न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया मुख्य सचिव, सुब्रत साहू सबसे प्रबल दावेदार, रेस में मनोज पिंगुआ का भी नाम

    पहले उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर रखा गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 18 फरवरी तक कर दिया गया। पिछली सुनवाई के दौरान जेल में सुरक्षा बलों की कमी के कारण उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी।

    ईडी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त कार्रवाई
    शराब घोटाले की जांच में अब तक कई अधिकारी, कारोबारी और बिचौलिए जांच एजेंसियों के रडार पर आ चुके हैं। ईडी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त कार्रवाई के तहत अनेक छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chattisgarh liquor scam chattisgarh liquor scam latest news chattisgarh liquor scam live updates chhattisgarh liquor scam liquor scam in chattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.