अक्सर लोग अपना प्रोटीन इनटेक पूरा करने के लिए उबले अंडे खाते हैं। गैस पर अंडे उबालने में 15 मिनट का समय लगता है, लेकिन कभी-कभी समय की कमी हो जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना गैस के अंडे कैसे जल्दी उबाले जा सकते हैं?
मोहम्मद शमी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका पत्नी और बेटी को देने होंगे हर महीने चार लाख रुपये
इसका हल है माइक्रोवेव! आप माइक्रोवेव का उपयोग करके बहुत ही कम समय में अंडे उबाल सकते हैं। आइए, जानते हैं कि कैसे:
सामग्री:
- 2 अंडे
- 1 कप पानी
- 2 टी स्पून नमक (अंडों को फूटने से बचाने के लिए)
विधि:
- सबसे पहले, एक माइक्रोवेव सेफ बाउल लें। उसमें पानी डालें और नमक मिला लें। अब इस पानी में अंडे रखें। ध्यान रखें कि अंडे पानी में पूरी तरह से डूब जाएं।
- अब माइक्रोवेव को मीडियम पावर पर सेट करें और अंडों को 4 मिनट तक माइक्रोवेव करें। फिर एक मिनट के लिए अंडों को रेस्ट करने दें।
- इसके बाद, अंडों को फिर से 3-4 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें। ध्यान रखें कि माइक्रोवेव का पावर कम रखें, ताकि अंडे फटने ना पाएं।
- अंत में, अंडों को कुछ देर तक गर्म पानी में छोड़ दें। फिर इन्हें ठंडे पानी में ट्रांसफर करें और आसानी से छील लें।
इस तरीके से आप मिनटों में उबले अंडे तैयार कर सकते हैं, जो खाने में भी स्वादिष्ट और स्वस्थ होते हैं।




