नई दिल्ली
शेयर बाजार में इन दिनों लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में गिरावट का कारण और भी चिंताजनक है। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के मेडक में कंपनी की केमिकल फैक्ट्री में हुए रिएक्टर विस्फोट के बाद कंपनी के शेयरों में जोरदार गिरावट आई है। बुधवार को शेयर 7 फीसदी गिरकर 42.89 रुपये पर बंद हुआ, जबकि पिछले तीन दिनों में यह करीब 25 फीसदी तक गिर चुका है। कंपनी के पसामैलारम फेज 1 सर्विस प्लांट में हुए हादसे में कई लोगों की मौत और कई अन्य घायल हुए हैं। इस घटना से निवेशकों में घबराहट फैल गई और उन्होंने तेजी से अपने शेयर बेचना शुरू कर दिया। इससे कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1760 करोड़ रुपये रह गया है।
IND vs ENG दूसरा टेस्ट आज से बर्मिंघम में: जीत की तलाश में उतरेगा भारत, बुमराह पर टॉस से पहले होगा फैसला
जानकारों का कहना है कि अगर शेयर 42 रुपये के स्तर से नीचे गिरता है तो यह 38 रुपये तक जा सकता है, जबकि ऊपर की ओर इसका अगला प्रतिरोध स्तर 56 रुपये है। बीते एक साल में इस शेयर में 28 फीसदी और पांच साल में 24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस हादसे ने न केवल कंपनी की साख को प्रभावित किया है, बल्कि निवेशकों के भरोसे को भी बड़ा झटका दिया है। अब निवेशक कंपनी के भविष्य और प्रबंधन की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं।




