- नई दिल्ली। डिजिटल युग में जहां UPI ने कैशलेस लेन-देन को सहज और तेज बना दिया है, वहीं HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आई है। बैंक ने घोषणा की है कि सिस्टम मेंटेनेंस के चलते 3 जुलाई 2025 की रात 11:45 बजे से लेकर 4 जुलाई की रात 1:15 बजे तक, यानी कुल 90 मिनट के लिए, UPI सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
दिल्ली में फिलहाल रुकी ELV नियमों के तहत गाड़ियों की जब्ती सरकार ने मांगी समीक्षा
इस दौरान ग्राहक किसी भी प्रकार का UPI ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेंगे। बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि PhonePe, Google Pay, WhatsApp Pay, Paytm और अन्य सभी UPI प्लेटफॉर्म्स पर इसका असर पड़ेगा, यदि संबंधित बैंक अकाउंट HDFC से जुड़ा हुआ है।
पोर्न अपलोड मामले में खुद फंस गई रायपुर की पुलिस, इन्स्टाग्राम अकाउंट में अश्लील वीडियो हुआ पोस्ट
बैंक की मोबाइल बैंकिंग ऐप, बैलेंस चेक, UPI पिन रीसेट जैसी डिजिटल सुविधाएं भी इस समयावधि में अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। HDFC बैंक ने बताया कि यह डाउनटाइम सिस्टम के जरूरी अपग्रेड और सुरक्षा कारणों से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के लिए रात का समय इसीलिए चुना गया है ताकि अधिकांश ग्राहकों की दिनचर्या प्रभावित न हो। हालांकि, रात में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को इससे थोड़ी परेशानी हो सकती है।
इस अवधि में HDFC का RuPay क्रेडिट कार्ड भी काम नहीं करेगा। साथ ही जिन व्यापारिक संस्थानों की भुगतान सेवाएं HDFC बैंक से जुड़ी हुई हैं, उनकी लेनदेन प्रक्रिया भी बाधित रह सकती है। ऐसे में व्यापारियों और रात के समय लेन-देन करने वाले ग्राहकों को पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए।
HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले जरूरी भुगतान निपटा लें और डाउनटाइम के दौरान धैर्य बनाए रखें। बैंक ने भरोसा दिलाया है कि यह तकनीकी प्रक्रिया ग्राहक सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए की जा रही है।




