दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड स्थित ककोढा गांव में शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में ले जाया जा रहा झंडा अचानक ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से टकरा गया, जिससे करंट फैल गया और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा एक साल के लिए टला
बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि मुहर्रम जैसे संवेदनशील मौके पर बिजली की आपूर्ति क्यों नहीं रोकी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई तय है।
शहीद ASP आकाश राव गिरिपुंजे मामले में एसआईए ने 7 संदिग्धों को दबोचा, माओवादियों से संबंधों की जांच जारी
कैसा हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारी भीड़ के बीच जुलूस आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान एक बांस का सिरा ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से छू गया। तेज करंट की वजह से तार में चिंगारी उठी और वह टूटकर नीचे गिर गया। इसके साथ ही पास के ट्रांसफॉर्मर में भी आग लग गई।
स्थिति अब सामान्य, प्रशासन सतर्क
हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है, हालांकि स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं और राहत कार्यों में जुटी हैं। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से दूर रहें और संयम बनाए रखें।




