Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पन्ना टाइगर रिजर्व की शान हथिनी वत्सला का निधन ,100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पन्ना टाइगर रिजर्व की शान हथिनी वत्सला का निधन ,100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 9, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    भोपाल

    मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में मंगलवार दोपहर एक युग का अंत हो गया, जब एशिया की सबसे उम्रदराज मानी जाने वाली हथिनी वत्सला ने अंतिम सांस ली। वत्सला की उम्र 100 वर्ष से अधिक बताई गई है और वह लंबे समय से पन्ना के जंगलों की पहचान रही थी। उसका निधन हिनौता रेंज स्थित हाथी कैंप में हुआ।

    राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन 9 से 11 जुलाई तक

    वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में वत्सला के आगे के पैरों के नाखूनों में चोट लग गई थी, जिसके चलते उसे चलने में परेशानी हो रही थी। मंगलवार सुबह वह खैरैयां नाले के पास बैठ गई और तमाम प्रयासों के बावजूद उठ नहीं सकी। दोपहर करीब 1:30 बजे उसने अपने प्राण त्याग दिए।

     

    वत्सला को वर्ष 1971 में केरल के नीलांबुर जंगल से मध्य प्रदेश लाया गया था। पहले उसे नर्मदापुरम में रखा गया था और बाद में पन्ना टाइगर रिजर्व में शिफ्ट कर दिया गया। यहीं पर उसने अपना शेष जीवन बिताया और जंगल की एक अभिन्न साथी बन गई।

    उसकी दिनचर्या में शामिल था खैरैयां नाले पर स्नान करना और दलिया जैसे नरम खाद्य पदार्थों का सेवन करना। बढ़ती उम्र के कारण वह अब ठीक से देख नहीं पाती थी और ज्यादा दूरी भी तय नहीं कर सकती थी। बावजूद इसके, वह वन विभाग और पर्यटकों के बीच विशेष स्थान रखती थी।

    वत्सला का जाना केवल एक हथिनी का निधन नहीं है, बल्कि पन्ना के जंगलों की एक जीवंत विरासत का अंत है। उसका जीवन, सेवा और जंगलों से नाता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.