नई दिल्ली। अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। इस हादसे में फ्लाइट AI171 टेक-ऑफ के महज 30 सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई थी, जबकि जमीन पर भी 19 लोगों की जान गई थी। चमत्कारिक रूप से विमान में सवार एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया था।
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 की मौत 3 घायल
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग 787-8 विमान में टेक-ऑफ के समय 54,200 किलोग्राम फ्यूल भरा गया था। विमान का टेक-ऑफ वजन 2,13,401 किलोग्राम था, जो अधिकतम सीमा 2,18,183 किलोग्राम से कम था। यानी विमान वजन और फ्यूल के मामले में पूरी तरह मानकों पर खरा उतर रहा था। इसके अलावा, विमान में कोई खतरनाक सामान भी नहीं था।
फिर भी टेक-ऑफ के महज तीन सेकंड बाद दोनों इंजनों में फ्यूल सप्लाई अचानक बंद हो गई। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से मिले डेटा के मुताबिक, दोनों पायलट इस अप्रत्याशित घटना को समझ ही नहीं पाए। UTC समयानुसार सुबह 08:08:42 पर इंजन-1 और एक सेकंड बाद इंजन-2 का फ्यूल कटऑफ स्विच स्वत: ‘रन’ से ‘कटऑफ’ मोड में चला गया। इससे इंजन फेल हो गए और विमान की गति तेजी से घटने लगी।
फ्यूल बंद होने की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह हादसा तकनीकी गड़बड़ी या ऑटोमैटिक सिस्टम फेलियर की ओर इशारा करता है। फिलहाल विशेषज्ञ इस मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।




