Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कांग्रेस विधायक ने की नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग, कहा- ‘विकसित भारत के लिए उनकी सोच जरूरी’

    कांग्रेस विधायक ने की नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग, कहा- ‘विकसित भारत के लिए उनकी सोच जरूरी’

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 13, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    कांग्रेस विधायक ने की नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग

    शिमोगा। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ विधायक बेलूर गोपालकृष्ण ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाए जाने का सुझाव दिया है। उनका यह बयान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान के संदर्भ में आया है, जिसमें उन्होंने 75 वर्ष की आयु पार कर चुके नेताओं को पद छोड़ने की सलाह दी थी।

    सागर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके गोपालकृष्ण ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल की उम्र पूरी होने पर पद छोड़ते हैं, तो नितिन गडकरी उनके आदर्श उत्तराधिकारी हो सकते हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी इसी साल 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे, जबकि गडकरी 27 मई को 68 वर्ष के हुए हैं।

    Read Also-  राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किए चार नामित सदस्य नियुक्त, कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्ज्वल निकम भी शामिल

    गोपालकृष्ण ने कहा, “गडकरी आम आदमी के साथ खड़े नजर आते हैं। उन्होंने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, खासकर राजमार्गों के विकास में उल्लेखनीय काम किया है। उनका व्यक्तित्व और उनकी सेवाएं देश की जनता के सामने हैं। उन्होंने हाल में अमीरों और गरीबों के बीच बढ़ती खाई को लेकर चिंता भी जताई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे देश के विकास के लिए एक ठोस दृष्टिकोण रखते हैं।”

    कांग्रेस विधायक ने नितिन गडकरी को मौका दिए जाने की वकालत करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा का उदाहरण भी दिया, जिन्हें 75 साल की उम्र पूरी होने पर मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा था। उन्होंने कहा, येदियुरप्पा को आंखों में आंसू लिए पद छोड़ना पड़ा था, जबकि उन्होंने भाजपा को कर्नाटक में खड़ा किया। अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो मोदी जी के लिए भी वही मानदंड लागू होना चाहिए।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से मोदी के खिलाफ कोई व्यक्तिगत बयान नहीं दिया गया है, बल्कि यह मुद्दा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के आधार पर विचार के रूप में उठाया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    karnataka latest news karnataka news karnataka news live karnataka political news political controversy karnataka
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.