Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किए चार नामित सदस्य नियुक्त, कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्ज्वल निकम भी शामिल

    राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किए चार नामित सदस्य नियुक्त, कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्ज्वल निकम भी शामिल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 13, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किए चार नामित सदस्य नियुक्त

    नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत राज्यसभा के लिए चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को मनोनीत किया है। यह चारों अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए जाने जाते हैं। मनोनीत सदस्यों में पूर्व राजनयिक हर्ष श्रृंगला, वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम, इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन और समाजसेवी सदानंदन मास्टर शामिल हैं।

    पूर्व विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला
    हर्षवर्धन श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। वे भारत के विदेश सचिव और अमेरिका में भारत के राजदूत के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्हें कूटनीति, रणनीतिक मामलों और वैश्विक संबंधों का गहरा अनुभव है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत की विदेश नीति को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति को विदेश मामलों में विशेषज्ञता लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

    Read Also-   गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या में नए खुलासे, पिता दीपक से कड़ी पूछताछ जारी

    विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम
    देश के प्रमुख अभियोजकों में शुमार उज्ज्वल निकम ने कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक और आतंकवाद से जुड़े मामलों में सरकार की ओर से प्रभावशाली पैरवी की है। 1993 मुंबई बम धमाकों और 26/11 मुंबई आतंकी हमले जैसे मामलों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से अजमल कसाब के मुकदमे में उनकी कानूनी दक्षता और जनसंवेदनशील रणनीति की व्यापक सराहना हुई। निकम ने टाडा अदालत में 14 वर्षों तक सेवाएं दी हैं और आतंकवाद के खिलाफ भारत की कानूनी लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई है।

    इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन
    डॉ. मीनाक्षी जैन भारतीय इतिहास लेखन के क्षेत्र की एक सम्मानित विद्वान हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में इतिहास पढ़ाया है और कई शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ी रही हैं। उनकी पुस्तकों में ‘राम और अयोध्या’, ‘सती’, ‘देवताओं की उड़ान’ जैसी शोधपरक कृतियां शामिल हैं, जो भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास पर गहराई से प्रकाश डालती हैं। वर्ष 2020 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

    Read Also-   रील बनाने के चक्कर में युवक की कार 300 फीट खाई में गिरी, गंभीर रूप से घायल

    समाजसेवी सदानंदन मास्टर
    सदानंदन मास्टर केरल से आने वाले एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति और वंचित वर्गों के बीच शिक्षा और सामाजिक जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। दशकों से वे जमीनी स्तर पर कार्यरत हैं और उनकी छवि एक निःस्वार्थ, प्रतिबद्ध और प्रभावशाली सामाजिक कार्यकर्ता की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    4 people nominated for rajya sabha by president power of nominated members of rajya sabha president kovind nominated ranjan gogoi to rajya sabha president nominated rajya sabha members rajya sabha nominated members
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.