Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राहुल गांधी का आदिवासी एजेंडा: जल, जंगल और ज़मीन के अधिकारों पर नेताओं से की चर्चा

    राहुल गांधी का आदिवासी एजेंडा: जल, जंगल और ज़मीन के अधिकारों पर नेताओं से की चर्चा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 14, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    राहुल गांधी का आदिवासी एजेंडा

    नई दिल्ली। देशभर में आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर आज राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से आए कांग्रेस के आदिवासी नेताओं और विधायकों ने हिस्सा लिया।

    बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक जनकराम ध्रुव, विधायक विद्यावती सिदार, विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया समेत कई प्रमुख आदिवासी नेता उपस्थित रहे। सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी रिपोर्ट के साथ बैठक में शामिल हुए और आदिवासी समाज की मौजूदा स्थिति से राहुल गांधी को अवगत कराया।

    Read Also-  कांग्रेस विधायक ने की नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग, कहा- ‘विकसित भारत के लिए उनकी सोच जरूरी’

    जल, जंगल, जमीन और संविधानिक अधिकारों पर चिंता
    बैठक में आदिवासी क्षेत्रों में हो रही जंगलों की अंधाधुंध कटाई, पेसा कानून के उल्लंघन, और फर्जी मुठभेड़ों में निर्दोष आदिवासियों की हत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। विधायक जनकराम ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पेसा कानून की अवहेलना की जा रही है, जिससे आदिवासी समुदाय के अधिकारों पर सीधा हमला हो रहा है।

    अलग धर्म कोड की मांग और लीडरशिप ट्रेनिंग की पहल
    विधायक ध्रुव ने राहुल गांधी से आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड की मांग को संसद में पुरजोर तरीके से उठाने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

    Read Also-   भाषा की लड़ाई में गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति: भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद निरहुआ ने राज-उद्धव ठाकरे को दी खुली चुनौती, कहा- मैं मराठी नहीं बोलता, किसी में दम हो तो यहां से निकालकर दिखाओ

    आदिवासी विकास के लिए मिलने वाला फंड अन्य कार्यों में खर्च
    विधायक ध्रुव ने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा आदिवासी विकास के लिए भेजे गए फंड का उपयोग राज्य सरकार अन्य गैर-आदिवासी कार्यों में कर रही है। उन्होंने इसे आदिवासी समाज के साथ अन्याय करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी को यह मामला संसद में मजबूती से उठाना चाहिए।

    शिक्षा से वंचित होते आदिवासी बच्चे
    बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि कई आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। स्कूलों की कमी, शिक्षकों की अनुपस्थिति और मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी ने आदिवासी बच्चों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

    Read Also-   जेलों में बढ़ते कट्टरपंथ पर गृह मंत्रालय सख्त, राज्यों को जारी किया दिशा-निर्देश

    “वनवासी” शब्द के इस्तेमाल पर भाजपा को घेरा
    बैठक में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के नेताओं ने भाजपा द्वारा आदिवासी समुदाय को वनवासी कहने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह शब्द आदिवासियों की पहचान को कमतर करने और उन्हें मुख्यधारा से अलग-थलग करने की साज़िश है। एक नेता ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि, आज भाजपा हमें वनवासी कहती है, कल को यह हमें स्वर्गवासी भी कह देगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news National News politic political news politics
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.