नई दिल्ली। भारत में जल्द ही Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink लॉन्च होने जा रही है। भारत सरकार से Gen1 सैटेलाइट नेटवर्क के लिए मंजूरी मिल चुकी है, जो 2030 तक वैध रहेगी। माना जा रहा है कि Starlink 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में भारत में अपनी सेवाएं शुरू कर देगा।
10 गुना ज्यादा स्पीड देगा Starlink 3.0
Starlink आने वाले समय में Starlink 3.0 नाम का बड़ा अपग्रेड लॉन्च करने वाला है, जिसमें मौजूदा इंटरनेट स्पीड से 10 गुना ज्यादा तेजी मिलेगी। इसके लिए कंपनी 2026 में नए सैटेलाइट लॉन्च करेगी। यह खासतौर पर भारत के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट क्रांति ला सकता है, जहां अब तक विश्वसनीय नेटवर्क एक चुनौती रहा है।
🔹 अब तक का सफर
Starlink इस समय 100 से ज्यादा देशों में एक्टिव है और इसके 60 लाख से अधिक ग्राहक हैं। भारत में यह सेवा कई महीनों से पेंडिंग थी, लेकिन अब मंजूरी मिलने के बाद कंपनी तेजी से विस्तार की योजना बना रही है।
🔹 कितनी होगी कीमत?
हालांकि भारत में Starlink की कीमतों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी
- सेटअप किट की कीमत 33,000 हो सकती है
- मासिक शुल्क ₹3,300 से ₹4,200 के बीच हो सकता है
🔹 कितनी मिलेगी स्पीड?
Starlink की मौजूदा सर्विस 25Mbps से 220Mbps तक की स्पीड देती है। भारत में भी 600 से 700Gbps की शुरुआती कैपेसिटी उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन Starlink 3.0 के आने पर यह बढ़कर 1Tbps तक हो सकती है।
🔹 ग्रामीण भारत के लिए गेम चेंजर
शहरों में जहां पहले से कई ब्रॉडबैंड विकल्प उपलब्ध हैं, वहीं गांवों और दूरदराज के इलाकों के लिए Starlink एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। इसकी मदद से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों को मजबूत आधार मिलेगा।




