Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रोजगार की मांग को लेकर भू-विस्थापित महिलाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन, एसईसीएल मुख्यालय में कामकाज ठप

    रोजगार की मांग को लेकर भू-विस्थापित महिलाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन, एसईसीएल मुख्यालय में कामकाज ठप

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 18, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    रोजगार की मांग को लेकर भू-विस्थापित महिलाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन

    कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में शुक्रवार को एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में बड़ी संख्या में भू-विस्थापित महिलाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का यह उग्र विरोध लंबे समय से चली आ रही उपेक्षा और रोजगार की अनदेखी के खिलाफ था।

    प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि एसईसीएल ने वर्षों पहले उनकी जमीनों का अधिग्रहण तो कर लिया, लेकिन अब तक न तो उन्हें रोजगार दिया गया और न ही किसी प्रकार का स्थायी पुनर्वास सुनिश्चित किया गया। महिलाओं ने बताया कि वे पूर्व में भी कई बार खदान क्षेत्रों में धरना और प्रदर्शन कर चुकी हैं, परंतु हर बार उन्हें केवल आश्वासन देकर टाल दिया गया। इतना ही नहीं, कंपनी प्रबंधन द्वारा की गई सख्त कार्रवाई के चलते पूर्ववर्ती आंदोलनों में महिलाओं और बच्चों समेत लगभग 20 से 25 लोगों को जेल भी भेजा गया था।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा

    अबकी बार आंदोलनकारी भू-विस्थापितों ने खदान क्षेत्र की बजाय सीधे एसईसीएल के मुख्यालय का घेराव किया है। उन्होंने कार्यालय परिसर के भीतर ही डेरा डाल दिया है, जिससे दफ्तर का रोज़मर्रा का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। महिलाओं का साफ कहना है कि जब तक उन्हें उनका हक, रोजगार और पुनर्वास, नहीं दिया जाता तब तक वे अपना आंदोलन यहीं जारी रखेंगी।

    इस तीव्र और असाधारण विरोध प्रदर्शन के चलते एसईसीएल प्रशासन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण बना हुआ है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रबंधन इस गंभीर संकट से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    CG Korba News korba news korba news cg korba news live
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    बिलासपुर में शराब पार्टी के बाद हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.