नई दिल्ली। भारत का प्रमुख वांछित आतंकवादी और पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) प्रमुख मसूद अजहर को पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में देखा गया है। यह स्थान पाकिस्तान के बहावलपुर गढ़ से करीब 1,000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है। खुफिया एजेंसियों द्वारा दी गई जानकारी में इसका खुलासा हुआ है। इसके साथ ही पाकिस्तान का मसूद के उसके यहां न होने का दावा भी झूठा साबित हो गया।
अब 9 कैरेट गोल्ड पर भी हॉलमार्किंग अनिवार्य, BIS के नए नियमों से ग्राहकों को मिलेगी सोने की शुद्धता की गारंटी
मसूद को हाल ही में स्कार्दू में, खासकर सादपारा रोड इलाके के आसपास देखा गया था। इस इलाके में कम से कम 2 मस्जिदें, संबद्ध मदरसे और कई निजी और सरकारी गेस्ट हाउस हैं। यह स्थान आकर्षक झीलों और प्राकृतिक पार्कों के साथ एक पर्यटन केंद्र के रूप में भी पहचाना जाता है। मसूद के यहां होने के पीछे इस स्थान की कम लोकप्रियता होना माना जा रहा है।
बता दें कि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के तहत POK में बसे आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई थी। भारतीय वायु सेना की ओर से की गई इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकियों की मौत हो गई थी जिसमें मसूद के परिवार के सदस्य भी शमिल थे। इस हमले में मसूद के कुल परिवार के 14 सदस्यों की मौत हो गई थी।




