Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छात्राओं ने बारिश में किया हाईवे जाम, पुराने शिक्षकों की वापसी की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन

    छात्राओं ने बारिश में किया हाईवे जाम, पुराने शिक्षकों की वापसी की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 24, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छात्राओं ने बारिश में किया हाईवे जाम, पुराने शिक्षकों की वापसी की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन

    दंतेवाड़ा। जिले के प्रतिष्ठित “छू लो आसमां” विद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को मूसलधार बारिश के बीच प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। छात्राएं अपने पुराने शिक्षकों की वापसी की मांग को लेकर दोपहर लगभग ढाई घंटे तक हाईवे पर डटी रहीं और लगातार नारेबाजी करती रहीं।

    छात्राओं की मुख्य मांग थी कि उनके पुराने शिक्षकों को पुनः विद्यालय में पदस्थ किया जाए। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने जिला प्रशासन से तत्काल आश्वासन की मांग की। उन्होंने जिला कलेक्टर से स्पष्ट बयान देने की अपील की कि एक अगस्त तक सभी पुराने शिक्षक “छू लो आसमां” स्कूल में वापस पदस्थ किए जाएंगे।

    Read Also-  नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: 25 कुख्यात माओवादियों ने छोड़ा हथियार, पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

    प्रशासन और पुलिस की समझाइश बेअसर
    शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पुलिस द्वारा कई बार समझाने के बावजूद छात्राएं हाईवे से नहीं हटीं। प्रशासन के लिए यह विरोध प्रदर्शन काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। अंततः, अधिकारियों की कड़ी मशक्कत के बाद छात्राएं हाईवे से हटने को राजी हुईं।

    प्रदर्शन की प्रेरणा बना जांच का विषय
    इस विरोध प्रदर्शन को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या इसके पीछे किसी शिक्षक की भूमिका रही है? अधिकारियों ने कहा कि यह मामला जांच के दायरे में है और यदि किसी शिक्षक द्वारा छात्राओं को उकसाने की बात सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

    Read Also-  कुर्सी पर बैठकर बीड़ा लगाते फोटो पर ट्रोल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बोलीं – कांग्रेस न सिखाए हमें खेती करना

    छात्राओं ने जताई शिक्षा विभाग से नाराज़गी
    छात्राओं का आरोप है कि शिक्षा विभाग उनके भरोसे पर खरा नहीं उतरा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अब केवल कलेक्टर का भरोसा ही उनके लिए मायने रखता है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि 1 अगस्त तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे दोबारा आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।

    प्रशासन का आश्वासन
    विरोध खत्म होने के बाद प्रशासन ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जल्द ही समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि प्रदर्शन में किसी शिक्षक की संलिप्तता पाई जाती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    dantewada news dantewada news cg dantewada news in hindi dantewada news latest dantewada news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.