Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    August 13, 2026

    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    August 13, 2026

    नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त
    • स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय
    • नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
    • स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
    • 65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
    • दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा का जोश, डिप्टी CM विजय शर्मा ने 211 वीर बलिदानी जवानों को किया नमन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, 5 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

    अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, 5 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 2, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

    मुंबई। उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LoC) जारी किया है, जिससे अब उनकी विदेश यात्रा पर रोक लग गई है। ED ने उन्हें 5 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। यह कार्रवाई लगभग 17,000 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की जा रही जांच का हिस्सा है।

    क्या है मामला?
    ईडी ने यह जांच मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत शुरू की है। एजेंसी को शक है कि अनिल अंबानी ने अपनी कंपनियों के माध्यम से यस बैंक से प्राप्त 3,000 करोड़ रुपये के लोन का गलत इस्तेमाल किया है। यह लोन 2017 से 2019 के बीच विभिन्न ग्रुप कंपनियों को दिया गया था। जांच में कई वित्तीय अनियमितताओं, जैसे बैकडेटेड क्रेडिट अप्रूवल, जांच की कमी, और शेल कंपनियों के माध्यम से फंड के दुरुपयोग के सबूत मिले हैं।

    Read Also-   कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर; पुंछ में भी हुआ था एनकाउंटर

    ईडी की बड़ी कार्रवाई
    ईडी ने इस केस में मुंबई समेत देश के कई शहरों में एडीए ग्रुप से जुड़े 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। साथ ही 25 से अधिक लोगों से पूछताछ भी की गई है। एजेंसी ने यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दर्ज एफआईआर और सेबी (SEBI) जैसे नियामक निकायों की रिपोर्ट के आधार पर शुरू की।

    लुकआउट सर्कुलर का मतलब
    लुकआउट सर्कुलर (LoC) जारी होने का मतलब है कि अनिल अंबानी अब देश नहीं छोड़ सकते। यह कदम तब उठाया जाता है जब जांच एजेंसी को आशंका होती है कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है या देश छोड़ सकता है। इसके बाद सभी हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    Read Also-  बलात्कार केस में दोषी ठहराए गए पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, कोर्ट का फैसला सुनते ही फूट-फूटकर रो पड़े

    फर्जी बैंक गारंटी की भी जांच
    इस केस से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा हुआ है। ईडी फर्जी बैंक गारंटी रैकेट की भी जांच कर रही है। इसमें पाया गया कि अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़ी एक कंपनी ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) को 68.2 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी सौंपी थी। यह जाली गारंटी एसबीआई की फर्जी ईमेल आईडी से भेजे गए नकली दस्तावेजों के जरिए दी गई थी।

    कंपनियों की सफाई
    इस पूरे मामले पर रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने स्टॉक एक्सचेंज को बयान जारी किया है। कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि अनिल अंबानी उनके मौजूदा बोर्ड का हिस्सा नहीं हैं और यह जांच पुरानी कंपनियों – जैसे रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) के लेनदेन से जुड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस जांच का उनकी मौजूदा कार्यप्रणाली पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ed action on anil ambani ed anil ambani ed raid on anil ambani ed raid on anil ambani company ed raids on anil ambani house
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.