- रीवा। लोकायुक्त टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार के रीडर देवेंद्र साकेत को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी पर रामनई निवासी चंद्रकांत पांडे से जमीन का नक्शा तरमीम कराने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप था। कार्रवाई नायब तहसीलदार के कक्ष में की गई।
रिश्वतखोरी का मामला
लोकायुक्त कार्यालय के पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी रीडर जमीन का नक्शा तरमीम करने के लिए 2,000 रुपये रिश्वत ले रहा था। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
शिकायत और कार्रवाई
शिकायतकर्ता चंद्रकांत पांडे ने लोकायुक्त संभाग रीवा में आवेदन देकर आरोप की पुष्टि कराई। सत्यापन के बाद टीम गठित की गई और आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक और निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया शामिल थे।




