भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार, 2 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। मंत्रालय में सुबह 11 बजे से शुरू हुई इस बैठक में राज्य के समग्र विकास, स्वास्थ्य नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में नल-जल योजना के लिए 8,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड बनाने और उज्जैन में नए ओवरब्रिज के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई।




