रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से बड़ी खबर है। कोटा रेल मंडल के कोटा-नागदा रेलखंड पर भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर पत्थर गिर गए। इससे दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बाधित हो गया और करीब 11 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इसकी जानकारी कोटा डीआरएम ने ट्वीट कर दी है।
किन-किन ट्रेनों पर असर
- ट्रेन संख्या 12903 गोल्डन टेंपल मेल रामगंज मंडी में खड़ी है।
- ट्रेन संख्या 19020 देहरादून एक्सप्रेस धरा रेलवे स्टेशन पर रुकी है।
- ट्रेन संख्या 12416 इंटरसिटी धरा आउटर पर खड़ी है।
- ट्रेन संख्या 12941 पारसनाथ शामगढ़ स्टेशन पर रोकी गई है।
- ट्रेन संख्या 12955 जयपुर सुपरफास्ट भवानीमंडी में खड़ी है।
- ट्रेन संख्या 61616 कोटा-नागदा मेमू कोटा स्टेशन पर रोकी गई है।
- ट्रेन संख्या 61624 कोटा-चौमहला दाद देवी स्टेशन पर खड़ी है।




