भिलाई। बारिश के मौसम में आम बीमारियों में इजाफा देखा जा रहा है और इसी बीच छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई से चिंता की खबर सामने आई है। भिलाई के वार्ड क्रमांक 51 में डायरिया फैलने से 35 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं।
Read Also- रायपुर-बिलासपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी
जानकारी के अनुसार, वार्ड 51 में नाली के नीचे नल का कनेक्शन होने और पूरे मोहल्ले में केवल एक ही बोर की सुविधा होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। मोहल्ले के लोग इस एक ही बोर पर निर्भर हैं, जिससे पानी की सफाई और स्वच्छता पर असर पड़ा है।
Read Also- माओवादी संगठन से जुड़े पति-पत्नी गिरफ्तार, फर्जी पहचान पत्र के जरिए छिपाई पहचान
बीमार लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। वहीं, नगर निगम की टीम ने वार्ड 51 का दौरा कर पानी के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। नगर निगम की टीम इस संकट की स्थिति को देखते हुए लगातार निगरानी रख रही है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।




