बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कांग्रेस पार्षद गायत्री साहू के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर सदन में जोरदार विरोध-प्रदर्शन हुआ, जिससे बैठक को आगे बढ़ाना असंभव हो गया।
बैठक में पार्षद रीता कश्यप ने मेयर पर आरोप लगाया कि वे केवल कुछ वार्डों पर ध्यान देती हैं और उन वार्डों की अनदेखी करती हैं जहां कांग्रेस के पार्षद हैं। उन्होंने कहा कि मेयर पूजा विधानी फोन तक नहीं उठाती हैं।
Read Also- एक-एक लाख के इनामी तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो महिला नक्सली भी शामिल
इस पर मेयर ने पार्षद पुष्पेंद्र साहू पर पलटवार किया और कहा कि वह अपने वार्ड में नहीं रहते। मेयर ने स्पष्ट किया, “वार्ड में रहोगे तभी समस्याओं का सही आंकलन हो सकेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के केवल छह महीने हुए हैं और कोई जादू की छड़ी नहीं है कि सब काम तुरंत हो जाए। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 55 में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाले का निर्माण कराया जाएगा।
बैठक शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष के पार्षद नाराज हो गए थे। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के देवकीनंदन दीक्षित सभाभवन में आयोजित बैठक में बीजेपी पार्षद तिलक साहू ने बैठक व्यवस्था पर सवाल उठाए और चेतावनी दी कि यदि उचित व्यवस्था नहीं हुई तो वे सभा से बाहर चले जाएंगे। वहीं, सत्ता पक्ष के पार्षद मोती गंगवानी ने स्मार्ट सिटी परियोजना के स्कूल में चोरी के मामले पर विरोध जताया और इस्तीफा देने की धमकी भी दी।




