Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राष्ट्रीय परिसंवाद में कथाकार का अपमान, कुलपति के व्यवहार पर उठे सवाल

    राष्ट्रीय परिसंवाद में कथाकार का अपमान, कुलपति के व्यवहार पर उठे सवाल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 8, 2026 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (जीजीसीयू) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार मामला प्रशासनिक नहीं, बल्कि अकादमिक मर्यादा से जुड़ा है। राष्ट्रीय परिसंवाद के दौरान आमंत्रित वरिष्ठ कथाकार के साथ कुलपति द्वारा किए गए व्यवहार ने विश्वविद्यालय की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

     

    साहित्य अकादमी, नई दिल्ली और जीजीसीयू के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल कर रहे थे। परिसंवाद में देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्यकार और शिक्षाविद आमंत्रित थे।

     

    कार्यक्रम के दौरान कुलपति के संबोधन के समय नागपुर से आए वरिष्ठ कथाकार मनोज रूपड़ा सामने की सोफे पर बैठे थे। इसी बीच कुलपति ने मंच से उनसे सवाल कर दिया—

    “भाई साहब, आप बोर तो नहीं हो रहे हैं?”

     

    इस पर कथाकार मनोज रूपड़ा ने संयत लेकिन स्पष्ट जवाब दिया—

    “विषय पर बात करिए।”

     

    यहीं से माहौल बदल गया। यह जवाब कुलपति को नागवार गुजरा। मंच से ही प्रो. आलोक चक्रवाल ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा,

    “मैं बिना मुद्दे की बात नहीं करता, लेकिन कुलपति से कैसे बात करते हैं, इसका विवेक आपको नहीं है।”

     

    मामला यहीं नहीं रुका। कुलपति ने सार्वजनिक रूप से यह भी कह दिया कि

    “आपको बुलाया किसने है,”

    और कथाकार को खरी-खोटी सुनाते हुए कार्यक्रम से चले जाने का निर्देश दे दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि भविष्य में उन्हें दोबारा आमंत्रित न किया जाए।

     

    इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अकादमिक और साहित्यिक जगत में इस व्यवहार को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानजनक बताया जा रहा है। शिक्षाविदों का कहना है कि राष्ट्रीय परिसंवाद जैसे मंच पर इस तरह का आचरण न सिर्फ व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि विश्वविद्यालय की अकादमिक संस्कृति पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

     

    फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन घटना ने जीजीसीयू को एक बार फिर विवादों के केंद्र में ला खड़ा किया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #अकादमिक_मर्यादा #कथाकार_अपमान #कुलपति_विवाद #गुरुघासीदास_सेंट्रल_यूनिवर्सिटी #जीजीसीयू #मनोज_रूपड़ा #राष्ट्रीय_परिसंवाद #विश्वविद्यालय_समाचार #साहित्य_विवाद #सोशलमीडिया_वायरल बिलासपुर
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    बिलासपुर में शराब पार्टी के बाद हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.