Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अंधविश्वास या सनक: तंत्र-मंत्र के बाद कब्र से मासूम का सिर ले गया अज्ञात

    अंधविश्वास या सनक: तंत्र-मंत्र के बाद कब्र से मासूम का सिर ले गया अज्ञात

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 16, 2026 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read

    बालोद। जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम माहुद (बी) में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। तीन साल की बच्ची प्रिया, जिसे चार महीने पहले दफनाया गया था, उसकी कब्र अज्ञात लोगों ने खोद डाली। कब्र से शव का सिर गायब मिला है। मिट्टी बिखरी थी, और आसपास पड़ी वस्तुएं किसी अंधविश्वासी क्रिया की ओर इशारा कर रही थीं।

    खेत जाते समय खुला भयावह सच

    रविवार सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर निकले, तो मुक्तिधाम से कुछ दूर बनी कब्र की मिट्टी उखड़ी दिखी। पास जाकर देखा तो दृश्य रोंगटे खड़े करने वाला था। तुरंत परिजनों को खबर दी गई। प्रिया के पिता जितेंद्र साहू के लिए यह दूसरा सदमा था। चार महीने पहले अचानक तबीयत बिगड़ने से बेटी की मौत हुई थी। किसी तरह उसे मिट्टी दी थी। अब वही मिट्टी फिर से कुरेद दी गई।

    तंत्र क्रिया की आशंका

    घटना स्थल पर मांस के टुकड़े, पान के पत्ते, कटा हुआ नींबू और चंदन-बंदन मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी तंत्र-मंत्र की क्रिया हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन वस्तुओं ने गांव में डर को और गहरा कर दिया है। लोग बच्चों को अकेले बाहर भेजने से घबरा रहे हैं।

    प्रशासन सक्रिय, शव भेजा गया मेडिकल कॉलेज

    सूचना पर हल्दी चौकी प्रभारी नंदकुमार साहू और नायब तहसीलदार हेमंत पैकरा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कब्र की दोबारा खुदाई कर शेष शव को बाहर निकाला और परीक्षण के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना के पीछे असली कारण क्या है।

    पिता की टूटती आवाज

    प्रिया के पिता जितेंद्र कुमार ने कहा, “मुझे मेरी बच्ची के शरीर के पूरे अंग चाहिए। जिसने भी यह किया है, उसे सख्त सजा मिले।”
    एक पिता, जिसने पहले बेटी को खोया, अब उसकी कब्र की बेअदबी देख रहा है।

    गांव में बैठक, कड़ी कार्रवाई की मांग

    घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को बैठक बुलाई है। मांग साफ है, दोषियों की पहचान हो, गिरफ्तारी हो और सख्त सजा मिले।यह मामला सिर्फ कानून का नहीं, इंसानियत का भी है। एक मासूम की कब्र तक सुरक्षित नहीं रही, यह डर केवल माहुद (बी) का नहीं, पूरे समाज के लिए चेतावनी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    छत्तीसगढ़ न्यूज जादू-टोना तंत्र-मंत्र बालोद न्यूज़ मासूम का सिर गायब
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    अफीम कांड में पुलिस की कार्यवाही के बीच मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल, भीड़ और पुलिस में झूमाझटकी

    दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, खेत में मिली फसल; भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पर आरोप

    CG NEWS: ऑर्डर लेट हुआ तो भड़क गया ग्राहक, डोमिनोज आउटलेट में तोड़फोड़…

    वैशाली नगर में अनूठी पहल: विधायक रिकेश सेन दिलाएंगे बेटियों को ‘सेलिब्रिटी ब्राइडल लुक’, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा मेकअप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.