Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 17, 2026 रायपुर संभाग No Comments2 Mins Read

    आरंग। जनपद पंचायत आरंग की सामान्य सभा में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर पारित गंभीर प्रस्तावों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने से प्रशासनिक व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। जनप्रतिनिधियों द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने तथा संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा किए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारी अपने पदों पर बने हुए हैं।

    16 फरवरी 2026 को आयोजित जनपद पंचायत आरंग की सामान्य सभा में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सदस्यों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि वे जनपद पंचायत के प्रस्तावों का पालन नहीं करते तथा मांगी गई आवश्यक सूचनाएं भी उपलब्ध नहीं कराते हैं।

    कार्यवाही विवरण के अनुसार इस विषय पर चर्चा के बाद जनपद पंचायत ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। वहीं बैठक में संकुल समन्वयक धनंजय साहू के कार्यों पर भी आपत्ति जताई गई। सदस्यों ने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों में व्यवस्था संचालन से जुड़े मामलों में उनकी भूमिका विवादास्पद रही है। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भगवान साहू को संकुल समन्वयक पद से तत्काल हटाकर आरंग विकासखंड से अन्यत्र पदस्थ किया जाए।

    बैठक के निर्णयों की प्रतियां कलेक्टर रायपुर, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई थीं। दस्तावेजों पर प्राप्ति की मुहरें भी दर्ज हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि प्रस्ताव संबंधित विभागों तक पहुंच चुका था।

    इसके बावजूद कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो विकासखंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई की जानकारी सामने आई है और न ही संकुल समन्वयक को हटाए जाने का आदेश जारी हुआ है। इससे जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

    अब सवाल यह उठ रहा है कि जब जनपद पंचायत की सामान्य सभा में सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों पर भी अमल नहीं हो रहा है, तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनुशंसाओं और निर्णयों का महत्व आखिर कितना रह गया है। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर दोनों अधिकारियों के खिलाफ पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई कब होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.