Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रिजल्ट लेने निकली नाबालिग को बहला कर भगाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

    रिजल्ट लेने निकली नाबालिग को बहला कर भगाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 10, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    रिजल्ट लेने निकली नाबालिग को बहला कर भगाया

    रायगढ़। जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। एक 20 वर्षीय युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    तीन साल से जान-पहचान, बार-बार करता था शादी की बात
    पीड़िता का आरोपी दीपक चौहान से पिछले तीन वर्षों से परिचय था। नाबालिग के अनुसार, युवक उसे लगातार शादी का प्रस्ताव देता था, जबकि वह कई बार खुद के नाबालिग होने की बात स्पष्ट कर चुकी थी। इसके बावजूद युवक उसे भ्रमित करता रहा।

    Read Also- रायपुर नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान, एक लाख बकायेदारों से वसूलेगा संपत्ति कर

    रिजल्ट लेने निकली, फिर नहीं लौटी
    घटना 7 जुलाई की है। नाबालिग स्कूल का रिजल्ट लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। जब काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बेटी के न मिलने पर उन्होंने कोतरा रोड थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने दीपक चौहान पर पहले से संदेह जताया था और बेटी को उससे दूर रहने की हिदायत भी दी थी।

    मुखबिर की सूचना पर गांव से बरामद
    जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही युवक ग्राम साल्हेओना में मौजूद है। कोतरा रोड थाने की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और एक घर से दीपक चौहान को हिरासत में लिया। उसी घर से नाबालिग भी बरामद हुई। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

    Read Also-  बस्तर में बने PM ग्राम सड़क योजना को होना होगा गुणवत्ता परीक्षण में पास, केंद्र से समीक्षा के लिए आएगी टीम

    रातभर साथ रहा, किया दुष्कर्म
    महिला पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि 7 जुलाई को दीपक ने स्कूल के पास से उसे बाइक में बैठाया और ग्राम साल्हेओना ले गया, जहां वह रातभर उसके साथ रही। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया
    पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक चौहान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, नाबालिग को मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

    Read Also-  बीजापुर में माओवादी विरोधी अभियान में मिली एक और सफलता, दो सक्रिय नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

    पुलिस कर रही गहन जांच
    कोतरा रोड पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि नाबालिगों के खिलाफ ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raigarh crime raigarh crime breaking news raigarh crime news raigarh news rajgarh crime news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.