- रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने पार्सल ब्वॉय बनकर ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आए शातिर ठग ने रायपुर दुर्ग भिलाई में 30 से 35 लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी अपने खिलाफ थाने में कोई शिकायत ना हो, इसलिए पीड़ितों से मात्र 2000 रूपये ही ठगी करता था.
रायपुर एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने मामले का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि “पंडरी, देवेंद्र नगर और सरस्वती नगर थाना में पार्सल बॉय ने ठगी की है. ऐसी शिकायत दर्ज हुई थी. ठगी की शिकायत मिलने पर रायपुर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई. जांच पड़ताल के दौरान रायपुर के ही गोलबाजार निवासी सैय्यद आसिफ अली को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खुद को डॉक्टर बता कर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है. उसके बाद खुद पार्सल ब्वॉय बनकर पीड़ितों को फर्जी पार्सल थमा कर उनसे नगदी रकम प्राप्त कर ठगी की घटना को अंजाम देता था. आरोपी पीड़ितों से मात्र 2000 रूपये ही ठगी करता था. आरोपी वर्तमान में रायपुर के अपने घर में ना रह कर अलग अलग स्थानों में निवास कर रहा था.”
![]()



