Accident News in Kawardha: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बार फिर रफ्तार ने कहर बरपाया। नेशनल हाईवे 30 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार चार युवक घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जानकारी के अनुसार, सभी युवक बोडला थाना क्षेत्र के ग्राम खरिया के रहने वाले थे और रानीदहरा वाटरफॉल घूमने के लिए निकले थे। घटना उस वक्त हुई जब वे बैरख के पास पहुंचे, जहां तेज रफ्तार में चल रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार में सवार चारों युवक घायल हो गए।
Read Also- बढ़ाई जाएगी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज की सुरक्षा, गृहमंत्री शर्मा ने कहा- उनका प्रयास सुचिता और शुद्धता के लिए धमकी दुर्भाग्यपूर्ण
Accident News in Kawardha: हादसे के तुरंत बाद आसपास के राहगीरों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में कवर्धा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बोडला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किस कारण हुआ। इस बीच, पुलिस ने लोगों से सड़क पर सुरक्षित रफ्तार से चलने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।




