मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनका निधन देर रात कार्डियक अरेस्ट से हुआ। फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अस्पताल के बाहर से आए कुछ वीडियो ने सबको भावुक कर दिया है
दुर्ग में उप सरपंच के साथ मारपीट, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज
सूत्रों के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट आने के तुरंत बाद पराग त्यागी और अन्य करीबी लोग उन्हें लेकर मुंबई के कूपर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सामने आए एक वीडियो में पराग त्यागी को बेसुध हालत में बाहर निकलते हुए देखा गया। वहीं, एक अन्य वीडियो में शेफाली की मां सुनीता जरीवाला को गहरे सदमे में अस्पताल जाते हुए देखा गया है। वह कार में बेसुध बैठी नजर आईं, उनके चेहरे पर बेटी को खोने का गहरा दुख साफ झलक रहा है।
कोरबा स्टेशन के पूछताछ केंद्र में मिला सात फीट लंबा सांप, सफल रेस्क्यू
शेफाली के पति और एक्टर पराग त्यागी को भी इस हादसे से गहरा आघात पहुंचा है। सोशल मीडिया पर उनका भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे घर के बाहर शोकाकुल मुद्रा में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस दुखद घटना के बाद पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक विभाग की टीम भी एक्ट्रेस के घर पहुंची है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।




