हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। यहां शोभा यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान पथराव हुआ। जब यात्रा तरबेचवा मस्जिद के पास निकल रही थी, तब कुछ लोगों ने पथराव किया, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गईं। पत्थरबाजी से नाराज लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया। इसके बाद तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में भारी फोर्स तैनात की गई है। इसके बाद से हालात सामान्य हैं।
मुर्शिदाबाद हिंसा : एक्शन में गृह मंत्रालय, प्रभावित क्षेत्रों में आज भेजी जाएंगी BSF की 5 कंपनियां, तैनात होंगे कुल 700 जवान
हजारीबाग में महायज्ञ हो रहा था और रविवार को इसी महायज्ञ की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभा यात्रा तरबेचवा मस्जिद के पास पहुंची, तब दूसरे समुदाय की ओर से पत्थरबाजी कर दी गई। अचानक हुए इस हमले में कई महिलाएं घायल हो गईं। इस दौरान उपद्रवियों ने आस-पास आगजनी भी की। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया और जल्द से जल्द एक्शन की मांग की। इसके बाद हालात को काबू पाने के लिए पूरे इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया और पुलिस के समझाने पर जाम खत्म कराया गया।
आंगन में मां के साथ सो रही 7 साल की बच्ची का अपहरण: झाड़-फूंक करने वाला बैगा गिरफ्तार
झुरझुरी गांव में हुआ बवाल
घटना बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी गांव की है, जहां शोभा यात्रा के दौरान दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इसके बाद उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। एक घर में आग लगा दी गई। घर में रखा सारा सामान तहस-नहस कर दिया और बाइक को आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने रास्तों पर पुआल रखकर उसमें आग लगा दी। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दीं। तोड़फोड़ और आगजनी के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई।




