अहमदाबाद। शहर के मणिनगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने आइसक्रीम कोन में छिपकली की पूंछ मिलने का दावा किया है. महिला का नाम भाविका बताया गया है.
भाविका ने बताया कि उनके पति मणिनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक दुकान से ब्रांडेड आइसक्रीम कोन खरीदकर लाए थे. अगली सुबह जब उन्होंने आइसक्रीम खाई, तब उन्हें अजीब सा अहसास हुआ. जांच करने पर देखा कि आइसक्रीम में छिपकली की पूंछ थी.
कलाकारों और साहित्यकारों के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है मासिक पेंशन बढ़ाने का निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आइसक्रीम में निकली छिपकली की पूंछ
घटना के बाद महिला को उल्टी हुई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा. महिला ने तुरंत अहमदाबाद नगर निगम में शिकायत की. शिकायत मिलते ही फूड विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुकान को सील कर दिया गया.
Boycott Turkey: तुर्किए और अज़रबैजान नहीं भेजे जाएंगे भारतीय पर्यटक, बुकिंग की जा रही कैंसिल
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि जिस ब्रांड की आइसक्रीम थी, उसकी फैक्ट्री नरोड़ा में है. वहां जाकर जांच की जा रही है. अगर महिला का दावा सही साबित होता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.




