इंदौर। एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट दिल्ली से इंदौर आ रही थी। तभी एयर इंडिया AXB 1028 की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में कुल 161 यात्री सवार थे।
दरअसल एटीसी कंट्रोल से जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और सीआईएसएफ की टीम ने एयरपोर्ट पर मोर्चा संभाला। विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। तकनीकी टीम विमान में आई खराबी की जांच कर रही है।




