मुंबई। मई 2025 में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ फ्रेंच रिवेरा में आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। बीते कई सालों से ऐश्वर्या इस प्रतिष्ठित इवेंट का हिस्सा रही हैं। इस बार उन्होंने पहले दिन मांग में सिंदूर और साड़ी में रेड कारपेट पर वॉक कर सभी को आकर्षित किया। उनकी खूबसूरती और पारंपरिक लुक की खूब चर्चा हुई।
ब्रेन स्ट्रोक के बढते मामलों को देखते हुए भारतीय स्ट्रोक एसोसिएशन ने “ब्रेन स्ट्रोक: अब समय है एक्शन का” अभियान शुरु किया
फेस्टिवल के एक महीने बाद ऐश्वर्या का एक विज्ञापन शूट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शूट में उनके साथ अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी नजर आईं। दोनों ने व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए शानदार अंदाज पेश किया। ऐश्वर्या ने व्हाइट पैंट सूट, हील्स और न्यूड मेकअप के साथ ओपन हेयर लुक अपनाया, जबकि अदिति ने व्हाइट मिनी ड्रेस में अपनी खूबसूरती बिखेरी।
शराब के नशे में धुत्त आरक्षक ने किया खाकी वर्दी को शर्मसार!
फैन्स दोनों के स्टाइलिश लुक से प्रभावित हैं और सवाल उठा रहे हैं कि यह वीडियो अब क्यों वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन ट्रैवल के दौरान वे अक्सर आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट होती हैं। पैपराजी से दूरी बनाए रखने वाली ऐश्वर्या का यह वीडियो उनके प्रशंसकों के लिए खास तोहफा बन गया है।




