Ajay Devgn will do this blast before Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) को लेकर दर्शकों में खास क्रेज है। ट्रेलर रिलीज ने तो फिल्म की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। हाल ही में इसका लेटेस्ट गाना जय बजरंगबली रिलीज किया गया। ये गाना आपको अलग ही जोश और उत्साह से भर देगा।
Read Also- सलमान खान ने दुबई से मंगाई बुलेटप्रूफ कार, जानिए क्या है इसकी खासियत और कीमत
सिनेमाघरों में री रिलीज की जाएगी फिल्म
पिछले दिनों हमने आपको बताया था कि सिंघम अगेन की रिलीज से पहले निर्देशक रोहित शेट्टी ने एक अहम फैसला लिया है। जी हां, रिलीज के 13 साल बाद इसके फर्स्ट पार्ट सिंघम को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया गया। अगर आप भी इसके लिए एक्साइटेड हैं तो आपको बता दें कि आपकी ये एक्साइटमेंट अब और भी बढ़ने वाली है। जी हां, अब खबर मिली है कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने रि रिलीज के मौके पर थिएटर में मौजूद रहने का फैसला किया है।
Read Also- ‘कम से कम अपनी शक्ल तो देख लो…’ पति को ट्रोल करने वालों को Sonnalli Seygall का मुंहतोड़ जवाब
क्या है अजय देवगन का सरप्राइज?
Ajay Devgn will do this blast before Singham Again: एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी मुंबई के एक थिएटर में मौजूद रहेंगे। अजय देवगन और रोहित शेट्टी इन दिनों सिंघम अगेन के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हालांकि, शनिवार शाम को सिंघम देखने वाले फैंस को सरप्राइज करने के लिए उन्होंने अपकमिंग फिल्म की प्रचार यात्रा से थोड़ा हटकर फैसला किया है। अगर सब कुछ ठीक रहा,तो अजय देवगन और रोहित शेट्टी इनफिनिटी मॉल में सिंघम की भूमिका निभाते हुए स्क्रीन पर आएंगे। ये लोग 5:30 बजे का शो देख रहे अपने फैंस को सरप्राइज करना चाहते हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया के जरिए की थी अनाउंसमेंट
Ajay Devgn will do this blast before Singham Again: री-रिलीज की जानकारी रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। निर्देशक ने लिखा, “दिवाली पर अपनी पूरी ताकत के साथ उसके आने से पहले! उसकी ताकत को फिर से अनुभव करें। सिंघम अगेन से पहले दोबारा सिंघम देखें! 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है।” रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन, प्रकाश राज और काजल अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पहली फिल्म थी। फिल्म को 40 करोड़ रुपये के बजट में शूट बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ रुपये की कमाई की थी।




