Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गुजरात कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल नई सरकार का शपथ ग्रहण

    गुजरात कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल नई सरकार का शपथ ग्रहण

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 16, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    गुजरात कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल नई सरकार का शपथ ग्रहण

    गांधीनगर। गुजरात सरकार के सभी मंत्रियों ने गुरुवार को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जल्द ही राज्यपाल देवव्रत आचार्य को मंत्रियों के इस्तीफे सौंपेंगे। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे गांधीनगर में नई कैबिनेट का शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा।

    सूत्रों के अनुसार, मौजूदा मंत्रिपरिषद के 16 में से 8 मंत्रियों को बदला जा सकता है। फिलहाल मुख्यमंत्री पटेल सहित 17 मंत्री सरकार में शामिल हैं, जिनमें आठ कैबिनेट रैंक और आठ राज्य मंत्री (MoS) हैं। सभी भाजपा विधायकों और मंत्रियों को दो दिन तक गांधीनगर में रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विधायकों को नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है, उन्हें फोन के जरिए सूचना दी जा चुकी है।

    Read Also-  अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की जांच से असंतुष्ट पायलट सुमित के पिता, सुप्रीम कोर्ट से न्यायिक जांच की मांग

    शपथ समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। अमित शाह गुरुवार रात करीब 9 बजे गुजरात पहुंचेंगे, जबकि जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह गांधीनगर पहुंचेंगे। वहीं, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी आज गुजरात पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शाम तक मुंबई से लौटकर रात 8 बजे अपने आवास पर बैठक करेंगे, जिसमें इस्तीफे लेकर राज्यपाल को सौंपे जाएंगे और नए मंत्रियों की सूची अंतिम रूप दी जाएगी।

    सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस से आए नेताओं को भी जगह मिल सकती है। इनमें अर्जुन मोढवाड़िया, अल्पेश ठाकोर, सी.जे. चावड़ा और हार्दिक पटेल के नाम प्रमुख हैं। सौराष्ट्र से जयेश रादडिया और जीतू वाघानी की कैबिनेट में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। इस बार पाटीदारों और उत्तर गुजरात के ठाकोर समुदाय को विशेष प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया जाएगा।

    Read Also-  बिहार चुनाव 2025: सीएम विष्णुदेव साय की एंट्री से बढ़ी सियासी सरगर्मी, भाजपा ने जारी की तीसरी और आखिरी लिस्ट

    वहीं, जिन मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना जताई जा रही है, उनमें पुरुषोत्तम सोलंकी (मत्स्य पालन एवं पशुपालन), बच्चूभाई खाबर (पंचायत), मुकेश पटेल (वन एवं पर्यावरण), भीखूसिंह परमार (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति) और कुंवरजी हलपति (आदिवासी विकास) शामिल हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    gujarat cabinet resign gujarat cabinet resignation gujarat chief minister resigns gujarat ministers resign gujarat ministers resignation gujarat new cabinet minister list
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.