रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात और उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने इन अधिकारियों से मुलाकात कर नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों में उनकी बहादुरी और योगदान की सराहना की।
गृह मंत्री ने इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा,
“नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी।”
हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी।
इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा।
मोदी… pic.twitter.com/Pe5jhzJRut— Amit Shah (@AmitShah) June 7, 2025
अमित शाह ने कहा कि वे जल्द ही छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे और अपने अदम्य साहस से हर ऑपरेशन को सफल बनाने वाले जवानों से भी व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नक्सलवाद के समूल अंत के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Read Also- दो महीने से लापता 7 साल की बच्ची का कंकाल मिला, DNA जांच से हुई पुष्टि, माता-पिता समेत 3 संदिग्धों का होगा नार्को टेस्ट
इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में राज्य के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदराजन, तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
गृह मंत्री ने इन वीर अधिकारियों को “राष्ट्र के सच्चे प्रहरी” बताते हुए कहा कि देश को नक्सलवाद से मुक्त करने में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि इन अभियानों की सफलता केवल एक रणनीतिक विजय नहीं, बल्कि एक मानवीय प्रयास भी है, जिससे आम नागरिकों को भयमुक्त जीवन मिल रहा है।




