जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में धान खरीदी में देरी और समस्याओं से नाराज़ किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। मामला बगीचा अनुविभाग के बीमडा धान मंडी का है।
दरअसल, अंबिकापुर-जशपुर स्टेट हाईवे को आज सैकड़ों किसानों ने धान और ट्रैक्टर को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद सड़क के दोनों तरफ यात्री बस समेत वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में फंसे यात्री और स्कूली बच्चे घंटो जक परेशान होते रहे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही बगीचा एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंची और किसनों को समझाइश दे रहे है।
बगीचा अनुविभाग के बीमडा धान मंडी में आज सैकड़ों किसान धान बेचने पहुंचे थे। धान खरीदी केंद्र में मंडी प्रबंधन द्वारा किसानों के धान में नमी कम होने और किसी किसान का धान ज्यादा सूखा हो जाने पर पुराना होने की बात कह कर धान नहीं खरीदने का आरोप लगाया हैं। जिससे आक्रोशित किसानों ने बगीचा बतौली स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगे होने से जाम में फंसे राहगीर परेशान होते रहे। हालांकि मौके पर बगीचा एसडीएम प्रदीप राठिया और तहसीलदार शुशील शुक्ला मौके पर पहुंचे किसानों को समझा धान खरीदी केंद्र ले गए जिसके बाद जाम खुला।




