Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बांग्लादेश में भीड़ हिंसा का एक और मामला, राजबाड़ी में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बांग्लादेश में भीड़ हिंसा का एक और मामला, राजबाड़ी में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 25, 2025 trending No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का एक और गंभीर मामला सामने आया है। राजबाड़ी जिले में उग्र भीड़ ने 30 वर्षीय हिंदू युवक अमृत मंडल उर्फ सम्राट की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना रात के समय हुई, जब कुछ लोगों ने सम्राट को घेरकर भरे बाजार में बेरहमी से पीटा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    बांग्लादेश पुलिस के अनुसार मृतक का नाम अमृत मंडल उर्फ सम्राट है, जो हुसैनडांगा निवासी अक्षय मंडल का पुत्र था। पुलिस ने बताया कि सम्राट के खिलाफ उगाही और डराने-धमकाने के कई मामले दर्ज थे और वह स्थानीय गिरोह ‘सम्राट वाहिनी’ का कथित मुखिया था। मामले में पुलिस ने उसके एक सहयोगी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक पिस्तौल सहित हथियार बरामद किए गए हैं। पांग्शा मॉडल पुलिस स्टेशन ने घटना की पुष्टि की है।

    पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा जबरन वसूली के आरोप लगाए जाने के बाद मामला भीड़ हिंसा में बदल गया। हालांकि, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हाल के दिनों में राजबाड़ी और अन्य क्षेत्रों में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा और आगजनी की घटनाएं बढ़ी हैं।

    बताया गया है कि चटगांव के पास राउजान इलाके में बीते पांच दिनों के भीतर सात हिंदू परिवारों के घरों को आग के हवाले किया गया, जिन मामलों में पुलिस ने अब तक पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मयमनसिंह शहर में भीड़ ने 28 वर्षीय हिंदू फैक्ट्री कर्मचारी दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे।

    मानवाधिकार संगठन ऐन ओ सलीश केंद्र के अनुसार वर्ष 2025 में अब तक बांग्लादेश में हिंसा की घटनाओं में 184 लोगों की जान जा चुकी है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने देश में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.