Author: Shrikant Baghmare

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इस मैदान पर होने वाला पहला टेस्ट मैच होगा, इसलिए पिच और परिस्थितियाँ दोनों टीमों की रणनीति और प्लेइंग इलेवन के चयन को खासा प्रभावित कर सकती हैं। भारतीय टीम को मैच से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल गर्दन में दर्द के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं। BCCI ने शुक्रवार को गिल की अनुपलब्धता की औपचारिक घोषणा की। गिल को कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन…

Read More

नेशनल डेस्क। दुनिया के बेहतरीन शहरों की नई वैश्विक रैंकिंग जारी हो गई है और इस बार भी लंदन ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए पहला स्थान हासिल किया है। रेजोनेंस कंसल्टेंसी और इप्सोस द्वारा तैयार की गई इस सूची में दुनिया भर के प्रमुख शहरों को रहने की सुविधा, रोजगार अवसर, संस्कृति, पर्यटन और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मानकों पर परखा गया। लगातार 11वीं बार लंदन का शीर्ष पर पहुंचना यह साबित करता है कि यह शहर जीवन-स्तर, अर्थव्यवस्था और वैश्विक प्रभाव के मामले में अभी भी दुनिया का सबसे भरोसेमंद केंद्र है। टॉप 10 शहरों में राजधानी शहरों की…

Read More

नई दिल्ली. फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ज़ोमैटो ने रेस्टोरेंट उद्योग के साथ लंबे समय से चल रही खींचतान को समाप्त करते हुए ग्राहकों के फोन नंबर रेस्टोरेंट्स को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद आशंका जताई जा रही है कि ग्राहकों के इनबॉक्स में जल्द ही प्रचार संदेशों की संख्या बढ़ सकती है। कंपनी के इस कदम ने डेटा प्राइवेसी और ग्राहक जानकारी के संभावित दुरुपयोग को लेकर राजनीतिक और उद्योग विशेषज्ञों के बीच बहस छेड़ दी है। पाँच लाख से अधिक रेस्टोरेंट्स का प्रतिनिधित्व करने वाले नेशनल रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के साथ ज़ोमैटो की बातचीत…

Read More

कोलकाता.   कोलकाता सहित पूर्वी भारत में बांग्लादेश के भूकंप के झटके महसूस किये गए. जहां कई लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर महसूस हुए। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी क्षेत्र से लगभग 25 से 27 किलोमीटर पूर्व में स्थित था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने पुष्टि की कि कंपन का प्रभाव कोलकाता के साथ उत्तर बंगाल, कूचबिहार और दिनाजपुर जिलों में भी महसूस किया गया। हालांकि, भूकंप के कारण पश्चिम बंगाल या आसपास के किसी भी…

Read More

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक मामूली विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोनकेल-चराईखारा में तंबाकू नहीं देने पर एक युवक ने अपने ही दोस्त को बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कैसे शुरू हुआ विवाद? मृतक अशोक राम (35) और आरोपी संदीप एक्का (35) मजदूरी का कार्य करते थे। 18 नवंबर की शाम दोनों गांव के ही एक परिचित के घर के आंगन में आग ताप रहे थे। उसी दौरान संदीप ने अशोक से तंबाकू मांगी। अशोक…

Read More

बिलासपुर। शहर की पानी सप्लाई अगले 15 दिनों तक प्रभावित रहेगी। अमृत मिशन योजना के तहत मिलने वाली सरफेस वॉटर सप्लाई को आज 21 नवंबर से बंद कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा खूंटाघाट जलाशय की मुख्य दायीं तट नहर में बड़े स्तर पर हो रहे रिसाव की मरम्मत के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान जलाशय से अमृत मिशन ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह रोक दी गई है। लगातार सीपेज से बढ़ा जल नुकसान, 30 मीटर क्षेत्र में होगी मरम्मत विभाग के अनुसार नहर की लगभग 30 मीटर लंबाई में लंबे समय…

Read More

भिलाई। छत्तीसगढ़ में आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़े नेटवर्क की जांच के दौरान आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने चार नाबालिगों से पूछताछ की है। ये सभी नाबालिग भिलाई के सुपेला के फरीद नगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं और पहले पकड़े गए दो किशोरों से जुड़े पाए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह एटीएस टीम उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। करीब 48 घंटे की पूछताछ के बाद गुरुवार देर रात चारों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अधिकारियों ने नाबालिगों से पूछताछ और उन्हें परिजनों को सौंपने की जानकारी की…

Read More

भोपाल. राजधानी में एक संगठित साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उनके परिवार को फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट किया गया। ठगों ने उन्हें आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाने की धमकी देकर दो दिनों तक मानसिक दबाव में रखा और लाखों रुपये हड़प लिए। मामला सामने आने के बाद साइबर अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर फिर सवाल उठे हैं। फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर किया कॉल घटना 17 से 19 नवंबर के बीच हुई। ठग ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर दयाराम देशमुख को फोन कर खुद को पुलिस…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की जर्जर सड़कों को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव ने अदालत को बताया कि एनआईटी रायपुर की रिपोर्ट में देरी के कारण सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इस पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार को रिपोर्ट पेश करने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है। बिलासपुर में पेंड्रीडीह–नेहरू चौक रोड की स्थिति बदतर |बिलासपुर शहर में पेंड्रीडीह से नेहरू चौक तक बनी कंक्रीट सड़क पर जगह-जगह बड़ी दरारें उभर आई…

Read More

रायपुर. नगर निगम के विभिन्न जोनों में चल रहे निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। विधायक राजेश मूणत ने तात्यापारा क्षेत्र में सीसी रोड, नाली-नाले पर स्लैब निर्माण और जोन-5 में शेड निर्माण कार्यों को लेकर निगम आयुक्त से शिकायत की थी, जिसमें फर्जी बिलिंग और घटिया निर्माण के गंभीर आरोप शामिल हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। समिति 21 नवंबर से औपचारिक जांच शुरू करेगी। आरोप है कि तात्यापारा वार्ड के हांडीपारा में नाली के ऊपर 10 लाख की लागत…

Read More