- छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
- नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
- बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
- भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
Author: Shrikant Baghmare
आशीष पदमवार. बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक गंभीर साजिश को विफल करते हुए बड़ी घटना को टाल दिया। भैरमगढ़ थाना एवं बीजापुर बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम उसपरी क्षेत्र में नियमित गश्त और सर्चिंग अभियान पर निकली थी। Read Also- चलती ई-रिक्शा में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, परिजन बोले- एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को सड़क किनारे संदिग्ध इलेक्ट्रिक तार दिखाई दिया। तत्पश्चात पूरे क्षेत्र की सघन तलाशी ली गई। सर्चिंग में टीम को एक स्टील टिफ़िन में छिपा लगभग 10 किलोग्राम वजन…
बिलासपुर। रायगढ़-कोतरलिया सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम स्थापित किए जाने के चलते बिलासपुर और रायगढ़ के बीच चलने वाली चार मेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। यह कार्य 21 नवंबर से 11 दिसंबर तक जारी रहेगा, जिसके कारण इस अवधि में कई ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि चक्रधरनगर ब्लॉक केबिन को चौथी रेललाइन से जोड़ने का कार्य निर्धारित तिथियों में किया जाएगा। निर्माण और तकनीकी कार्यों की वजह से कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ-साथ कुछ को बीच में ही समाप्त करने का भी निर्णय लिया गया है।…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दिल दहला देने वाली लापरवाही सामने आई है। एम्बुलेंस के देर से पहुंचने के कारण एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय चलती ई-रिक्शा में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। गनीमत रही कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। लेबर पेन बढ़ा, एम्बुलेंस नहीं आई, मजबूरी में ई-रिक्शा का सहारा अयोध्यापुरी दर्री निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा की पत्नी सीमा विश्वकर्मा को सुबह अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन तत्काल उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जांच में महिला में खून की भारी कमी सामने आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल…
रायपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय ने नागरिकों को साइबर ठगी के एक नए तरीक़े से सावधान रहने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, SIR (Special Intensive Revision) फॉर्म भरने के दौरान मोबाइल नंबर देना सुरक्षित है, लेकिन इसी प्रक्रिया का हवाला देकर कुछ साइबर अपराधी OTP मांगने की कोशिश कर सकते हैं, जो गंभीर धोखाधड़ी का कारण बन सकता है। OTP की आवश्यकता नहीं होती—अधिकारियों ने की स्पष्ट घोषणा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा SIR फॉर्म भरवाते समय किसी…
नेशनल डेस्क। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए बड़े बदलाव करने जा रहा है। भविष्य में आधार कार्ड का नया स्वरूप केवल धारक की फोटो और एक सुरक्षित (Secure) QR कोड तक सीमित हो सकता है। कार्ड पर आधार नंबर, पता, जन्म तिथि और अन्य व्यक्तिगत विवरण प्रिंट नहीं होंगे। इससे आधार की फोटोकॉपी के गलत इस्तेमाल की संभावनाएं लगभग समाप्त हो जाएंगी। UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में बताया कि पहचान संबंधी दस्तावेजों के दुरुपयोग को रोकने के लिए नई व्यवस्था तैयार की जा रही है। वर्तमान में…
रायपुर। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर आज सुबह एक बड़ा विमानन व्यवधान देखने को मिला। दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6476 को तकनीकी खराबी के चलते भुवनेश्वर डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट सुबह 9:15 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन अचानक आए तकनीकी इश्यू के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को रायपुर में लैंड नहीं कराया। यात्री हुए परेशान फ्लाइट समय पर रायपुर न पहुंचने से एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों में नाराजगी देखी गई। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स, मीटिंग्स और काम के शेड्यूल प्रभावित हुए। यह वही…
रायपुर। राजधानी रायपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कबीर नगर थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपनी क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए ढाई साल के मासूम बच्चे को लगातार 15 दिनों तक पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बच्चे की मां समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाक और छाती पर रोज बरसाते थे मुक्के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे प्रशांत सेन (2 साल 7 माह) की मौत को अननेचुरल डेथ बताया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आकिब खान हर दिन बच्चे की नाक और छाती पर…
नेशनल डेस्क। बिहार की सत्ता एक बार फिर नीतीश कुमार के हाथों में आ गई है। उन्होंने आज पटना के गांधी मैदान में दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। समारोह में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही 26 नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल में 14 मंत्री भाजपा कोटे से, 8 जदयू से, लोजपा (रामविलास) से 2, जबकि हम…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति और राज्यपालों द्वारा विधेयकों पर निर्णय लेने की समयसीमा तय करने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि अदालत किसी भी स्थिति में राज्यपाल या राष्ट्रपति की संवैधानिक भूमिका को सीमित नहीं कर सकती। मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने स्पष्ट किया कि अनुच्छेद 200 और 201 के तहत राज्यपाल और राष्ट्रपति को जो लचीलापन दिया गया है, वह संविधान की मूल संरचना का हिस्सा है और न्यायालय द्वारा उस पर किसी प्रकार की समय-सीमा थोपना शक्तियों के पृथक्करण के खिलाफ होगा। राज्यपाल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। निर्देशों के अनुसार, परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस से पहले और परीक्षा के दौरान कई अनिवार्य प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। एक दिन पहले केंद्र का अवलोकन अनिवार्य व्यापम ने कहा है कि परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र का अवलोकन अवश्य करें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति निर्मित न हो। परीक्षा दिवस पर अभ्यर्थियों को…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
