- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
- छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
- छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
- बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
Author: Shrikant Baghmare
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां मोतीबाग स्थित रायपुर प्रेस क्लब में महामूर्ख सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने मंच से प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर एक विशेष मिर्चवाली माला पहनी। सीएम ने बताया कि यह माला उन्हें नजर न लगने के लिए पहनाई गई है। उन्होंने होली को आपसी गले मिलने और प्रेम का त्योहार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण पर्व है। यह रंगों का उत्सव समाज को…
रायपुर। पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी करने वाले उद्योगों पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सख्त रुख अपनाया है। 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच किए गए नियमित और आकस्मिक निरीक्षणों में गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 15 उद्योगों के उत्पादन पर रोक लगाते हुए उनका विद्युत विच्छेदन किया गया है। ग्राम चरौदा, रायपुर स्थित स्पंज आयरन इकाई मेसर्स पुष्प स्टील्स एंड माइनिंग प्रा. लिमिटेड (पूर्व नाम- इंडियन स्टील एंड पॉवर प्रा. लिमिटेड) में वायु प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पाए जाने पर वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा 31(क) के तहत उत्पादन बंद करने और बिजली…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के धमनागुड़ी और खरहरी गांवों में एक अनूठी परंपरा है। यहां कई वर्षों से होलिका दहन नहीं किया जाता है। ग्रामीण रंग गुलाल भी नहीं खेलते हैं। यह परंपरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्वजों की विशेष मान्यता और आस्था के कारण ऐसा होता है। गांव में लोग शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना कर पर्व मनाते हैं। हालांकि, अग्नि प्रज्वलन की परंपरा का पालन नहीं किया जाता। धमनागुड़ी निवासी गनपत सिंह कंवर ने बताया कि लगभग सौ वर्षों से होली नहीं मनाई जाती है। खरहरी के आसपास के आश्रित गांवों में बुजुर्ग…
कवर्धा। जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से सक्रिय लुटेरा गिरोह ‘छल्ला गैंग’ का खुलासा किया है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग पर राहगीरों, व्यापारियों और बाहरी लोगों को धमकाकर लूटपाट करने के कई मामले दर्ज थे। कुकदुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सभी आरोपी कई महीनों से सुनसान और अंधेरे रास्तों पर राहगीरों को रोककर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। शिकायतें बढ़ने के बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर इन पर नजर रखी और सभी को दबिश देकर गिरफ्तार…
महासमुंद। जिले के बसना में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह की कमर तोड़ दी है। घरेलू सामान की आड़ में छिपाकर ले जाए जा रहे करीब सवा दो क्विंटल से अधिक गांजा को जब्त करते हुए पुलिस ने एक शातिर तस्कर को रंगे हाथों दबोच लिया। जब्त माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.37 करोड़ रुपये आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बसना थाना क्षेत्र में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध अशोक लीलैंड (बड़ा दोस्त) वाहन को रोका। तलाशी के…
दंतेवाड़ा। जिले के बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र हॉस्टल की सीढ़ियों के ग्रिल से फंदे में लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है। वह कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का निवासी था। यह घटना आज सुबह लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। जब साथी छात्र बाथरूम की ओर गए, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों…
बिलासपुर। बिलासपुर शहर से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां खमतराई तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दरअसल, पांच दोस्त एक साथ घूमने गए हुए थे। जहां तालाब में हाथ-मुंह धोने के दौरान पैर फिसल गया और सभी गहरे पानी में डूब गए। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां पांच दोस्तों में दो की डूबने से मौत हो गई और बाकियों की तलाश पुलिस कर रही है। जिन दो युवको की लाश मिली है, उनकी पहचान बंधवापारा का रहने वाला हिमांशु चहांदे (21) और देवरीखुर्द…
Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ़्तार, 2-3 डिग्री चढ़ेगा पारा, न्यूनतम तापमान रहेगा स्थिर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अब स्पष्ट रूप से गर्म तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और दोपहर के समय गर्मी का असर साफ महसूस होने लगा है। आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ या किसी सक्रिय सिस्टम का प्रभाव नहीं है, इसलिए मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश…
बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में देर रात पति-पत्नी का शव एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला है। दंपति ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान जयरामनगर परसदा निवासी वाले प्रकाश यादव (26) और पत्नी पूर्णिमा यादव (22) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि बहू ससुर से अलग रहना चाहती थी। इसी के चलते दंपती के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति-पत्नी सामान समेट कर किराए के मकान से बाहर निकले। इसके बाद दोनों ने सीपत रोड स्थित सूर्या चौक पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास नीम…
धमतरी। जिले से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने ओवरहेड वाटर टैंक से छलांग लगा दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कांटा तालाब स्थित सुभाष नगर में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 17 वर्षीय नाबालिग ने लगभग 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
