- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
- छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
- छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
- बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
Author: Shrikant Baghmare
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा…
रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। आगजनी का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के निवास के बाहर खड़े दो चार पहिया वाहनों को कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने पहले वाहनों पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और उसके बाद…
कोरबा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां निर्माणधीन मकान की बाउंड्री वॉल गिरने से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, हादसा लक्ष्मण बन तालाब स्थित काली मंदिर के पास की है। यहां दीवार के पास से लोग गुजर रहे थे और कुछ बच्चे वहीं खेल रहे थे। अचानक बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर पड़ी और आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। मलबे में दबने से स्थानीय निवासी दो वर्षीय धनेश कर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं…
गरियाबंद। जिले के बोरिद गांव के पास स्थित तिरुपति सम्पत्ति राइस मिल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पलक झपकते ही धान से भरी बोरियां और खाली बारदाने आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते लाखों रुपए का धान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका, जिससे आसपास के हिस्से को सुरक्षित…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री से आज उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में पांचवें दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने बजट में सम्मिलित कार्यों को वित्तीय स्वीकृति देने का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि अब तक कौन-कौन से कार्य वित्त विभाग के पास लंबित है और क्यों? इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्पष्ट किया कि कोई भी कार्य वित्त विभाग में लंबित नहीं है। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने वॉक आउट किया। इस पर विधायक संगीता सिन्हा ने सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के पूरे काम वित्तीय विभाग में पेंडिंग होने की बात कही। इस पर मंत्री ने कहा…
सूरजपुर। जिले से एक फॉरेस्ट गार्ड को गर्लफ्रेंड के साथ नर्सरी परिसर में समय बिताते हुए ग्रामीण युवकों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवकों ने वर्दी पहने गार्ड की जमकर पिटाई की और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के एक वन विभाग नर्सरी का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, फॉरेस्ट गार्ड अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ नर्सरी परिसर में मौजूद था, तभी कुछ ग्रामीण युवक वहां पहुंच गए। युवकों ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के पांचवे दिन प्रश्नकाल के दौरान सत्र के पांचवें दिन विधायक पुन्नूलाल मोहले ने फसल उत्पादन और उसमें खर्च का मामला उठाया। उन्होंने कहा 900 किसानों को प्रदर्शनी और हाईब्रिड का प्रशिक्षण दिया गया, क्या लाभ मिला? विधायक पुन्नूलाल ने पूछा प्रदर्शन में किसानों को बीज दिए जाते हैं, कितने किसानों को बीज दिए गए। कौन-कौन और कितने अधिकारियों ने किसानों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद उन्हें खाद दिया जाता है, इसका मूल्यांकन कौन करता है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब देते हुए कहा इस योजना के तहत किसान कैसे अधिक उत्पाद ले…
बलौदाबाजार। जिले के भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है। चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ लगभग 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। घटना के बाद इलाके में गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने थाना भाटापारा ग्रामीण में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनकी 89 वर्षीय माता, जो लंबे समय से बिस्तर पर हैं और पूरी तरह असहाय हैं, रात के…
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज बिलासपुर सिम्स में चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के पास हुई है। जहां ट्रेलर सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी।…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
