Author: Shrikant Baghmare

रतलाम। स्टेशन रोड थाना के सामने स्थित दो बत्ती चौपाटी पर सोमवार रात एक युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। नशे की हालत में युवती ने गाली-गलौज, मारपीट की और पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। पुलिस ने टैंकर रोड नयागांव निवासी आरोपी युवती दिव्या चौहान और उसके साथी राजीव नगर निवासी गौरव शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी युवती दिव्या चौहान चौपाटी पहुंची और भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को साथ लेकर पानी-पताशे की दुकान पर गई। दुकान संचालक रमेश गुर्जर द्वारा झूठी प्लेट दूर रखने को कहने पर युवती…

Read More

बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी एरिया में सुरक्षा बलों ने सघन सर्च अभियान चलाया है। इस दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन खोदकर छुपाए गए हथियार, मरम्मत करने वाले उपकरण, बीजीएल सेल बनाने का सामान और विस्फोटक सामग्री बड़ी मात्रा में बरामद किया गया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 2 नग प्रेशर IED को COBRA-204 की BDD टीम ने मौके पर नष्ट किया। थाना उसूर अंतर्गत FOB ताड़पाला घाटी क्षेत्र के जंगलों में जिला बल, कोबरा 204 एवं केरिपु 196 की टीम ने सघन सर्चिंग कार्रवाई शुरू की है। इसी…

Read More

खातेगांव। मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। उनके काफिले में एक युवक के घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार को शिवराज सिंह चौहान खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इसी दौरान कांग्रेस नेता रोहित बंडावाला अचानक काफिले के सामने पहुंच गए। उन्होंने मंत्री की गाड़ी के सामने सड़क पर बैठकर किसानों की समस्याओं पर बात करने की कोशिश की। ब्लैक शर्ट और चश्मा पहने रोहित बंडावाला मंत्री से सीधे संवाद करना चाहते थे। घटना…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ कारखाना मोहल्ला निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता, जनपद सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच कटघोरा क्षेत्र की है। अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर में अपनी PMGSY सड़क निर्माण साइट पर काम का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक काले रंग की कार में सवार होकर आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला…

Read More

दुर्ग। जिले के छावनी थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां दुःख में बदल गई। दो सगे भाइयों के बीच मामूली विवाद जानलेवा बन गया। छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले से बड़े भाई स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना 22 दिसंबर कैंप-2 स्थित मोची मोहल्ले की है। यहां एक घर में विवाह समारोह चल रहा था। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शादी में शामिल होकर खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान किसी छोटी बात को लेकर दो भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि…

Read More

कांकेर। जिले के बड़े आमाबेडा में सामने आए धर्मांतरण को लेकर तनाव के बीच ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भी समर्थन दिया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। अजय भसीन ने बताया कि कांकेर की घटना के बाद व्यापारी समाज को लेकर भी माहौल खराब करने की कोशिश की गई। इसे देखते हुए चैंबर ने बैठक बुलाकर निर्णय लिया…

Read More

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार को छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। इसके साथ ही वर्ष 2026 में प्रस्तावित चुनावों की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो जाएगा। आयोग के अनुसार तैयार की गई प्रारूप मतदाता सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे निर्धारित समय-सीमा में अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकें। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाए। पारदर्शिता और आम नागरिकों की सुविधा के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नियमित शासकीय कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एमओयू के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बीमा कवर पूरी तरह निःशुल्क मिलेगा। एमओयू के अनुसार कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, एक करोड़ 60 लाख रुपए का हवाई दुर्घटना बीमा, एक करोड़ रुपए का स्थायी पूर्ण दिव्यांगता बीमा, 80 लाख रुपए का आंशिक…

Read More

रायपुर। रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए सफेमा (SAFEMA) के तहत गांजा तस्कर पर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के करीब 13 प्लाट पर एक्शन लेते हुए जब्त किया गया है, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ है। यह कार्रवाई नारकोटिक अपराधों से जुड़े आरोपियों पर शिकंजा कसने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना खरोरा में दर्ज अपराध क्रमांक 308/25, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत 20 मई 2025 को यह मामला सामने आया था।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज जारी करेगा। वोटर लिस्ट से लाखों मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। इनमें एब्सेंट, परमानेंट शिफ्टेड और डेड वोटर्स के नाम शामिल होंगे। इसके अलावा जिन वोटर्स के नाम पिछली SIR में शामिल नहीं थे या जो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को डॉक्यूमेंट्स नहीं दे पाए थे, उनके नाम अलग से मेंशन होंगे। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का लिंक इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in/ पर दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करके आप अपना नाम देख सकेंगे।…

Read More