Balodabazar Latest Update : बलौदा बाजार जिला के कलेक्टर के एल चौहान और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब आईएएस दीपक सोनी को जिले नया कलेक्टर बनाया गया है। जबकि विजय अग्रवाल को जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Balodabazar Latest Update : राज्य सरकार ने तीन आईपीएस और दो आईएएस अधिकारियों का देर रात तबादला किया है। इसमें आईपीएस योगेश पटेल भी शामिल है। उन्हें सरगुजा का नया एसपी बनाया गया है। सदानंद कुमार को रायपुर रेंज के AIG की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस के एल चौहान को मंत्रालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दे दी गई है।

Read Also :दोहरी हत्या से गांव में तनाव का माहौल, पुलिस की गिरफ्त में कातिल
Balodabazar Latest Update : यह तबादला सोमवार को बलौदा बाजार कलेक्टोरेट और एसपी ऑफिस में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना होने के बाद किया गया है। बताते चलें कि सतनामी समाज के करीब एक लाख से अधिक की भीड़ महकोनी अमर गुफा में पिछले दिनों जैतखाम को काटे जाने के विरोध में जमा हुई थी। शहर के दशहर मैदान में सतनामी समाज के लोगों ने सभा कि थी और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट जा रहे थे। इस दौरान पुलिस के जवानों ने उन्हें बेरिगेड लगाकर रोक दिया। तभी कुछ असामजिक तत्व समाज की भीड़ में शामिल होकर हिंसा को अंजाम दिया। असामाजिक तत्वों ने समाज को बदनाम करने की नियत से कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए सरकारी भवनों और कई गाड़ियों को फूंक डाला।




