Cyber Crime: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई क्षेत्र में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी में लिप्त 10 म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि ये आरोपी अपने बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी और अन्य आपराधिक स्रोतों से प्राप्त राशि का हेरफेर कर रहे थे। अब तक कुल ₹2.88 करोड़ से अधिक के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का पता चला है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में मिलेगा सस्ते दामों में घर: वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 का हुआ शुभारंभ, ऑनलाइन करें बुकिंग
Cyber Crime: पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में खैरागढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी। जांच के दौरान 19 संदिग्ध बैंक खातों की जांच की गई, जिसमें देशभर के विभिन्न हिस्सों से साइबर फ्रॉड की रकम जमा होने के प्रमाण मिले। आरोपियों ने अपने बैंक खातों को किराए पर देकर या कमीशन लेकर ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर किया था।
Read Also- 1500 रूपये के लिए दो भाईयों मिलकर युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने जला दी लाश, पुलिस ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी
Cyber Crime: पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61 (2)(क) और आईटी एक्ट 66-डी के तहत 10 खाताधारकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। शेष 9 संदिग्ध खाताधारकों की तलाश जारी है।
Read Also- नवा रायपुर मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
साइबर ठगी से बचाव के लिए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साइबर ठग आम लोगों को पैसे कमाने का लालच देकर उनके बैंक खाते किराए पर लेने का प्रस्ताव देते हैं, जो कानूनी रूप से अपराध है। यदि कोई अनजान व्यक्ति वित्तीय जानकारी साझा करने के लिए कहे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और पुलिस को सूचित करें।




