IG P. Sundarraj On Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए थे। मारे जाने वालों में 14 नक्सली शामिल है। जवानों ने मुठभेड़ के बाद मौके से कई ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।
Read Also- पुलिस ने नक्सलियों के छुपाए हुए धन और हथियारों का जखीरा किया बरामद
IG सुंदरराज पी. ने दी जानकारी
IG P. Sundarraj On Bijapur Naxal Encounter: बस्तर के IG सुंदरराज पी. ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि, मुठभेड़ में मारे गए 26 में से 18 नक्सलियों की शिनाख्त की जा चुकी है, जबकि 8 की शिनाख्त अभी भी जारी है। मारे गए नक्सलियों में 9 PPCM (प्लाटून कमांडर), 1 DVCM (डिविजनल कमांडर) और 8 एसीएम (एरिया कमांडर) शामिल हैं। इन सभी पर कुल मिलाकर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था, वहीं एसीएम पर 5-5 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।
Read Also- नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध: बस्तर भयमुक्त होगा, 2026 तक नक्सलवाद का संपूर्ण खात्मा सुनिश्चित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
नक्सलियों को हुआ भारी नुकसान
IG P. Sundarraj On Bijapur Naxal Encounter: यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों द्वारा बीजापुर जिले के घने जंगलों में की गई एक बड़ी ऑपरेशन का हिस्सा थी, जो नक्सली गतिविधियों को खत्म करने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से की गई थी। सुरक्षाबलों की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो नक्सलियों के खिलाफ एक निर्णायक कदम साबित हो सकती है।सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है, और इलाके में स्थिति को नियंत्रण में लाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।




